{"_id":"575462de4f1c1b2a461092ab","slug":"the-removal-of-the-burned-house-before-police-captured-dbangon","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जा हटाने गई पुलिस के सामने दबंगों ने फूंका घर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कब्जा हटाने गई पुलिस के सामने दबंगों ने फूंका घर
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
Updated Sun, 05 Jun 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने बुझाई आग
सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर तैनात की गई पुलिस
ग्राम सभा की भूमि खाली कराने गई थी पुलिस और राजस्व की टीम
ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा कराने राजस्व टीम के साथ गांव अदलाबाद गई पुलिस के सामने दबंगों ने एक घर में आग लगा दी। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर पूरी तरह से काबू पाया। इस अग्निकांड में घर में रखा हजारों रुपये का सामान आग की भेंट चढ़ गया। गांव में तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
गांव अदलाबाद निवासी पुत्ती गुप्ता और पुरुषोत्तम गुप्ता ने करीब 30 साल पहले ग्राम सभा की जमीन पर अपने घर बनाए थे। ग्राम प्रधान छोटेलाल यादव समेत कई ग्रामीणों ने होलिका के स्थान पर घर बनाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से मामले की शिकायत की थी। जिस पर एसडीएम लवकुमार, तहसीलदार जगदीश सिंह ने मौके पर पहुंचकर लेखपाल से पैमाइश कराई थी। पैमाइश के दौरान लेखपाल ने पुत्ती का होलिका दहन स्थल पर कब्जा बताया था। एसडीएम ने पुत्ती को कब्जा हटाने के आदेश दिए थे। कई दिन बीत जाने के बाद भी जब कब्जा नहीं हटा तो शनिवार को समाधान दिवस में ग्राम प्रधान छोटेलाल ने मामले की शिकायत की थी। जिस पर एसडीएम ने लेखपाल और कानूनगो को कब्जा हटवाने के निर्देश दिए थे। रविवार को लेखपाल निवास त्रिपाठी और कानूनगो अनिल शुक्ला पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और कब्जा हटवाने लगे। आरोप है कि इसी बीच वहां पर मौजूद एक दबंग ने पुत्ती के घर में आग लगा दी, जिससे उसका घर जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल गाड़ी ने किसी तरह से आग पर काबू पा लिया। इससे गांव में तनाव व्याप्त हो गया। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
होलिका के स्थान पर कब्जा किया गया था। उसे हटवाने के लिए राजस्व और पुलिस की टीम भेजी गई थी। छप्पर में यदि आग लगाई गई है तो गलत है। अवैध कब्जा करने वाले को भी वहां से अपना कब्जा हटा लेना चाहिए था। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- लवकुमार, एसडीएम