फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The rape and murder In the case reported

रेप के बाद हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज 

Mon, 04 Apr 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो /निघासन।
ब्यूरो /निघासन। Updated Mon, 04 Apr 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
The rape and murder In the case reported
रेप - फोटो : अमर उजाला
आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण 
विज्ञापन

एसपी से युवा सपा नेता ने की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

रेप के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने गांव के ही एक आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों संग महिलाओं ने थाने का घेराव किया। सूचना पर पहुंचे युवा सपा नेता ने ग्रामीणों को शांत कराते हुए थाने में मौजूद एसपी से बात कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
बता दें कि क्षेत्र के गांव बिनौरा में एक दस वर्षीय एक किशोरी अपने भाई के साथ रविवार की सुबह घास छीलने गई थी। खेत में गांव का ही एक व्यक्ति ने उसकी खुरपी छीन ली थी। उसका भाई विरोध करते हुए घर शिकायत करने की बात कह वहां से चला आया था। रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे किशोरी का शव गेहूं के खेत में नग्न अवस्था में पड़ा मिला था। मृतक बालिका की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही आरोपी नासिर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि सोमवार को उसका पोस्टमार्टम हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रेप की पुष्टि होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उधर, आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों और महिलाओं ने थाने का घेराव किया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे सपा नेता हिमांशू पटेल ने ग्रामीणों को शांत कराया। थाने में मौजूद एसपी अखिलेश चौरसिया से आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। एसपी अखिलेश चौरसिया ने भी गांव में पहुंचकर मृतका के पिता और अन्य ग्रामीणों के बयान लेकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


आवारा किस्म का है आरोपी 
रेप के बाद हत्या के मामले में आरोपी नासिर आवारा किस्म का युवक है। 30 साल का हो जाने के बाद भी अभी तक उसकी शादी नहीं हुई है। इसके पहले भी उसने गांव में कई अन्य महिलाओं से छींटाकशी की, लेकिन इज्जत के कारण लोगों ने पुलिस में शिकायत नहीं की है। पूरा गांव  इसकी हरकत से शर्मिंदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ पर तहरीर बदलवाने का आरोप 
ग्रामीणों का आरोप है कि सीओ मोहम्मद इब्राहिम ने बालिका के पिता को थाने में करीब एक घंटा बैठाए रखा। आरोप है कि बालिका के पिता ने रेप के बाद हत्या की तहरीर दी थी, लेकिन सीओ ने उस तहरीर को बदलवाकर सिर्फ हत्या की तहरीर ली। ग्रामीणों का आरोप है कि सीओ ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का भी पालन नहीं किया। उधर सीओ ने आरोपों को निराधार बताया है। 
काफी देर तक आरोपी से संघर्ष करती रही मासूम बालिका 
घटना स्थल को देखने से लग रहा था कि मासूम बालिका काफी देर तक आरोपी युवक से संघर्ष करती रही। शिकायत हो जाने के डर से आरोपी ने रेप के बाद उसकी हत्या कर दी थी। 

इसके पहले भी हो चुकी है रेप के बाद हत्या 
क्षेत्र का यह पहला मामला नहीं है। करीब आठ साल पहले धरमपुरवा में एक युवती की रेप के बाद हत्या कर शव गन्ने के खेत में स्थित एक पेड़ से लटका दिया गया था। करीब सात साल पहले रकेहटी में एक किशोरी की रेप के बाद हत्या कर उसका शव तालाब में फेंक दिया था। छह साल पहले निघासन थाने में एक बालिका की रेप के बाद हत्या कर उसका शव थाने में एक पेड़ से लटका दिया गया था। उसके बाद सिंगाही थाने के गांव में एक किशोरी की रेप के बाद हत्या कर थी गई थी। करीब चार साल पहले गांव छीटन पुरवा में भी 14 वर्षीय किशोरी की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। दुलही में भी एक किशोरी की हत्या हुई थी। रायपुर में करीब दो साल पहले घास छीलने गई एक किशोरी की गांव के ही दो युवकों ने गैंगरेप करने के बाद हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed