{"_id":"588e16094f1c1b8a17e7ff12","slug":"the-pretext-of-marriage-sexual-harassment-by-a-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर सालभर तक किया यौन उत्पीड़न","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर सालभर तक किया यौन उत्पीड़न
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज।
Updated Sun, 29 Jan 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : daily mail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शादी से किया इंकार, चार दिनों से पुलिस के चक्कर लगा रही पीड़िता
पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की छात्रा ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर गांव के युवक पर शादी का झांसा देकर एक साल से यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़िता अपने माता-पिता संग चार दिनों से थाने से लेकर पुलिस चौकी के चक्कर काट रही है, बावजूद इसके पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
मैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव की इंटर की छात्रा ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में गांव के ही एक युवक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि आरोपी शादी का झांसा देकर उसका लगातार एक साल तक यौन उत्पीड़न करता रहा। गर्भ धारण होने पर परिवार वालों को इस बात की जानकारी हुई। इस बाबत जब परिवारीजन आरोपी युवक के घर पहुंचे तब उसके पिता ने डरा धमकाकर उन्हें वहां से भगा दिया। पीड़ित छात्रा का कहना है कि वह मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पिछले चार दिनों चौकी से लगाकर थाने के चक्कर काट रही है। बावजूद इसके पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय टरका रही है। उधर, इस बाबत सीओ गोला अशोक कुमार यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी।