{"_id":"57e17d244f1c1bff44a82a08","slug":"the-next-day-the-body-was-found-submerged-in-the-river-beguile-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहना नदी में डूबे युवक का दूसरे दिन बरामद हुआ शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहना नदी में डूबे युवक का दूसरे दिन बरामद हुआ शव
अमर उजाला ब्यूरो-चंदनचौकी।
Updated Tue, 20 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
शारदा
- फोटो : अमर उजाला
पूजा सामग्री विसर्जन के दौरान नदी में था डूबा
पूजा सामग्री विसर्जित करने के दौरान मोहना नदी में डूबे थारू क्षेत्र के ग्राम पचपेड़ा निवासी पूरनलाल राना का शव दूसरे दिन ग्रामीणों ने नदी में एक पेड़ से फंसा बरामद कर लिया है। बता दें कि सोमवार को पचपेड़ा गांव निवासी 40 वर्षीय पूरनलाल राना गांव के ही सियाराम की मां की श्राद्ध में पूजा की सामग्री को विसर्जित करने मोहना नदी अपने साथियों के साथ गया था। जहां विसर्जन के दौरान पूरनलाल और उसका साथी दानी नदी की धार में फंस कर डूब गए थे। ग्रामीणों ने दानी को तो बचा लिया था, लेकिन पूरनलाल का कोई अता पता नहीं चला था। तब से ग्रामीण उसके शव की छानबीन कर रहे थे। मंगलवार की सुबह से ग्रामीणों ने फिर जाल लगाकर शव की खोजबीन शुरू कर दी। दोपहर 12 बजे उन्हें कुछ ही दूूरी पर एक पेड़ की जरांग में शव फंसा हुआ मिला। जिसका परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।