फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The nephew of former head Studded inspector slapped !

पूर्व प्रधान के भतीजे को दरोगा ने चांटा जड़ा!

Tue, 05 May 2015 10:27 PM IST
सिंगाही
सिंगाही Updated Tue, 05 May 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान थाने में तैनात एक दरोगा ने गुलरिहा पत्थरशाह के पूर्व प्रधान के भतीजे से अभद्रता करते हुए चाटा जड़ दिया। इस विरोध में नाराज सपाइयों और ग्रामीणों ने थाने को घेर लिया। कोतवाली तिकुनियां के प्रभारी निरीक्षक ने उच्चाधिकारियों से बात कर दरोगा पर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

गुलरिहा पत्थरशाह के मजरा डांगा निवासी पूर्व प्रधान आशिक अली के भतीजे इंतियाज ने बताया कि सोमवार को वह अपने साथी के साथ बाइक से निघासन आया था। वहां से शाम करीब सात बजे वापस घर जा रहा था। कालेशरण के पास सिंगाही थाने में तैनात दरोगा एनके यादव वाहन चेकिंग कर रहे थे। एक सिपाही ने गाड़ी रोकने का इशारा किया। गाड़ी तेज रफ्तार में होने के कारण थोड़ा आगे बढ़कर रोकी। आरोप है कि इससे नाराज दरोगा एनके यादव ने अभद्रता करते हुए बिना कोई बात सुने चांटा जड़ दिया, इस बात की जानकारी होते ही मंगलवार को दिन में 11 बजे सपा नेता चमन राना और विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष की अगुवाई में ग्रामीणों के साथ कई लोग सिंगाही थाने पहुंचे। वहां पर थाने को घेर लिया। मौके पर पहुंचे तिकुनियां कोतवाली प्रभारी संजय ने  दरोगा के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देते हुए लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

दरोगा एनके यादव ने बताया कि एक बाइक पर तीन लोग बैठे थे। रोकने का इशारा करने के बाद भी जब वाहन नहीं रोका गया तो उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। इसी से नाराज होकर डांट लगाई। चांटा मारने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed