{"_id":"5047cb9cf7686efca04e0f2a1162be55","slug":"the-meeting-reviewed-the-sp-control-crime-tips-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समीक्षा बैठक में एसपी ने दिए अपराध नियंत्रण के टिप्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समीक्षा बैठक में एसपी ने दिए अपराध नियंत्रण के टिप्स
लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 10 Jan 2016 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराध समीक्षा बैठक में एसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने ऑनलाइन एफआईआर दर्ज न करने वाले थाना और कोतवाली प्रभारियों को फटकार लगाई और जल्द से जल्द ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान लंबित विवेचनाओं को लेकर एसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए शीघ्र विवेचनाओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
पुलिस लाइंस के संगोष्ठी कक्ष में एसपी ने समस्त सीओ, कोतवाली प्रभारियों और थानाध्यक्षों की अपराध गोष्ठी हुई, जिसमें एसआर केस, पार्ट पीआई, वांछित अभियुक्तों, वारंटियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की। एसपी ने अपराध नियंत्रण पर जोर देते हुए अधिकारियों और एसओ को टिप्स भी दिए। विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण करने के लिए सभी को सख्त हिदायत देते हुए एसपी ने एक सप्ताह का समय दिया है। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और एसओ को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।