{"_id":"58ac79964f1c1b0f23b22e23","slug":"the-killed-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 21 Feb 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाएं
अलग-अलग सड़क हादसों में यहां दो लोगों की मौत हो गई।
महंगापुर। नेपाल के थाना बैलोरी की टेढ़वा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव दीनापुर निवासी 40 वर्षीय मानपति चौधरी अपने जीजा बुधिराम चौधरी के साथ मंगलवार को संपूर्णानगर दवा लेने जा रहा था। दोनों नेपाली युवक साइकिल से बड़ा मझरा के सोनिया इंटरनेशनल स्कूल के पास पहुंचे ही थे कि खजुरिया की ओर से आ रहे किसी अज्ञात बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में मानपति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका जीजा बुधिराम छिटककर दूर जा गिरा तथा बाल-बाल बच गया। बाद में जानकारी पाकर परिवार वाले मौते पर पहुंचे।
फरधान। गुठना निवासी 56 वर्षीय हरिवंश शुक्ला कैमहरा बाजार साइकिल से गए थे। शाम करीब छह बजे वह सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में बिजली उपकेंद्र के पास ट्रक ने उसे रौंद दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।