फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In road accident A death

सड़क हादसे में एक की मौत

Sat, 07 Feb 2015 07:34 PM IST
मितौली
मितौली Updated Sat, 07 Feb 2015 07:34 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर बबौना गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार एक युवक और एक किशोर को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि जख्मी युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह बबौना गांव निवासी बिहारी पासी का पुत्र देवेंद्र और गांव के ही कनौजी कहार का 14 वर्षीय पुत्र मोनू रतहरा गांव में गन्ना कोल्हू पर काम कर रहे अपने-अपने भाइयों को खाना देने जा रहे थे। बताते हैं दोनों एक ही साइकिल पर सवार थे, तभी लखीमपुर की ओर से आ रहे वाहन ने गांव के पास ही दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में जख्मी मोनू और देवेंद्र  देर तक सड़क पर पड़े कराहते रहे। इसी बीच किसी राहगीर ने देवेंद्र के  कराहने की आवाज सुनी तो एंबुलेंस चालक को फोन कर घरवालों को सूचना दी। बाद में एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी मितौली लाया गया जहां पर डॉक्टर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान मोनू की मौत हो गई जबकि देवेंद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक मोनू के पिता की कई साल पहले ही बीमारी से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

महेवागंज। क्षेत्र के गांव बुढ़नापुर निवासी नत्था का 13 वर्षीय पुत्र विक्रम शनिवार की शाम महेवागंज से साइकिल से वापस अपने गांव जा रहा था, तभी राइस मिल के निकट तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे विक्रम गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं बाइक चालक और उस पर सवार एक अन्य युवक को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed