फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The house was Uthani Doli, arose father Bier

जिस घर से उठनी थी डोली, उठी पिता की अर्थी

Sat, 19 Mar 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांकेगंज।
अमर उजाला ब्यूरो/बांकेगंज। Updated Sat, 19 Mar 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
The house was Uthani Doli, arose father Bier
मृत्यु - फोटो : अमर उजाला
एक काली रात ने तरसेम के घर की सारी तस्वीर पलट दी
विज्ञापन

गुरुवार रात बाघ के हमले में मारे गए किसान तरसेम सिंह उर्फ पप्पू के घर में दो दिन बाद बेटी की डोली उठनी थी, लेकिन दुर्भाग्य का चक्र कुछ ऐसा घूमा कि डोली की जगह खुद तरसेम की अर्थी उठ गई। घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थी, खुशियों का माहौल था गीतों और रस्म रिवाजों के दौर शुरू हो गया था, कि एक काली रात ने ही सारी तस्वीर पलट दी।
मैलानी रेंज के जटपुरा बीट में गांव सोहनरा भूड़ निवासी किसान तरसेम सिंह उर्फ पप्पू गुरुवार रात खेत की रखवाली करने गया था। जहां बाघ ने जंगल से निकलकर उस पर हमला कर दिया था। बाघ के हमले में गंभीर रूप से घायल तरसेम को लखनऊ रेफर कर दिया गया था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था इलाज के बाद भी डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। तरसेम सिंह के आठ बच्चे है, इसमें तीन पुत्रियों और एक पुत्र की शादी हो चुकी है। रविवार चौथी पुत्री जगप्रीत कौर की शादी थी। इसके लिए तैयारियां पूरी थी। घर में उत्सव का माहौल था। नाच गाने का कार्यक्रम चल रहा था। बेटी जगप्रीत अपने भविष्य के सपने सजों रही थी। इसी बीच पिता पर बाघ के हमले की खबर आई। मानों जगप्रीत पर पहाड़ टूट पड़ा हो। घर में बज रहीं ढोलक पर थापों की आवाज थम गईं। ठहाकों की जगह रोने पीटने की आवाजें सुनाईं देने लगी। तरसेम की मौत के बाद उसकी पत्नी और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। पति की मौत के बाद घर खर्च और बेटियों की शादी की सोच पत्नी दहाड़े मारकर रो रही है। तरसेम की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख ने संवेदना प्रकट की
तरसेम की मौत के बाद नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख ज्ञान देवी, प्रमुख प्रतिनिधि नरेश यादव, मैलानी नगर पालिका चेयरपर्सन अनीता यादव, पूर्व प्रमुख इफ्तिखार खां, नवेद खां आदि पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिवारीजनों को ढाढ़स बंधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरसेम की बिटिया के हाथ पीले कराएंगे विधायक रोमी
बांकेगंज। बाघ के हमले में मारे गए गांव सोहनरा भूड़ निवासी तरसेम सिंह उर्फ पप्पू की मौत की खबर पाकर क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी शनिवार अलसुबह लखनऊ मेडिकल कॉलेज पहुंचे। विधायक के मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही शव के पोस्टमार्टम होने का इंतजार कर रहे पत्नी सुरेन्द्र कौर और पुत्र कुलवंत सिंह दहाड़े मार कर रोने लगे। उन्होंने दोनों को ढाढ़स बंधाते हुए 15 हजार रुपये नकद आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। साथ ही विधायक निधि से एक आवास और बिटिया की शादी में पिता का फर्ज निभाते हुए पूरा खर्च उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed