{"_id":"19fecc40033b6f37880d198c80d550ff","slug":"the-family-took-fastened-and-shipment-of-thousands-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार को बांधा और ले गए हजारों का माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार को बांधा और ले गए हजारों का माल
मितौली/मैगलगंज
Updated Fri, 24 Jul 2015 07:34 PM IST
विज्ञापन
थाना मैगलगंज क्षेत्र में गुरुवार की रात बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार के लोगों को बांध कर डाल दिया और नकदी और जेवर सहित हजारों का सामान लूट ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
थाना क्षेत्र मैगलगंज के ग्राम हिम्मतपुर निवासी प्रहलाद गुरुवार की रात पत्नी और बच्चों सहित घर के आंगन में सो रहे थे रात में असलहों से लैस करीब आधा दर्जन बदमाशों ने घर में घुसकर प्रहलाद और उसकी पत्नी को असलहों के बल पर बांध कर डाल दिया। इसके बाद पांच जोड़ी पायल, एक चांदी की करधनी, खड़वा, एक मोबाइल सेट तथा चार हजार रुपये लूट लिया और कठिना नदी की तरफ भाग गए। रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।