{"_id":"58a72c934f1c1b815fd841e8","slug":"the-death-of-young-man-crushed-by-a-tractor-trolley","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज खीरी।
Updated Fri, 17 Feb 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार की मौत से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
खंभारखेड़ा मिल के मार्ग पर शव रखकर किया प्रदर्शन, ट्रैक्टर में की तोड़फोड़
ग्रामीणों ने मिल अधिकारियों को जिम्मेदार बताकर उतारा गुस्सा, चौकी इंचार्ज के समझाने पर माने
गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर बाइक सवार गांव मैनहा (मथुरापुरवा) निवासी युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग निकला। हादसे से गुस्साए परिवार वालों ने ग्रामीणों के साथ मिल गेट के सामने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया और हंगामा कर ट्रैक्टर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। ग्रामीणों ने मिल अधिकारियों को हादसे का दोषी मानते हुए मौके पर किसी बड़े अधिकारी को बुलाने और मुआवजा दिलाने की बात कहकर पुलिस को शव उठाने नहीं दिया। चौकी इंचार्ज के काफी मनाने के बाद लोग शांत हुए। तब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सदर कोतवाली के मैनहा (मथुरापुरवा) निवासी शारदा ने बताया कि उनका पुत्र दिनेश(22) शुक्रवार दोपहर बाइक लेकर लखीमपुर जा रहा था। खंभारखेड़ा मिल की ओर गन्ना लेकर आ रही एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी बाइक टकरा गई, जिससे दिनेश ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गया। इससे उसकी कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर चौकी इंचार्ज संजय सिंह मौके पर पहुंचे। घर से कुछ ही दूरी पर हुई घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों के साथ पहुंचे परिवार वाले शव देख कर बिलख पड़े। गुस्साए परिवार वालों और ग्रामीणों ने बदहाल सड़क के लिए मिल प्रबंधन को दोषी ठहराते हुए सड़क पर शव रख चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम देख मिल प्रबंधन मे हड़कंप मच गया। मिल के जीएम केन सुबोध गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को काफी मनाया, लेकिन नाराज भीड़ नही मानीं। मौके पर किसी बड़े अधिकारी को बुलाने की मांग करते रहे। काफी देर हंगामा चलता रहा। चौकी इंचार्ज ने संभ्रात लोगों को आगे कर किसी तरह मामले को शांत कराया। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने चीनी मिल के एंबुलेंस से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चक्का जाम से करीब चार घंटे आवागमन बाधित रहा।