{"_id":"5b1df4b7cdb1bb47dc2c5eaf753567f8","slug":"the-death-of-the-young-man-falling-from-train-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
पलियाकलां।
Updated Thu, 25 Feb 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
पलिया भीरा मार्ग पर अतरिया रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। वह पूरनपुर से ट्रेन द्वारा वापस आ रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। हादसे के दौरान वहां काफी भीड़ रही।
अतरिया निवासी 20 वर्षीय इमरान बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजे पूरनपुर से पैसेंजर ट्रेन संख्या 52256 से घर आ रहा था। अतरिया रेलवे क्रासिंग के पास वह ट्रेन से नीचे गिर गया और उसके पहियों की चपेट में आ गया। जिसमें उसका शव पूरी तरह क्षत विक्षत हो गया। हादसे की जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। मृतक का गांव नजदीक होने के कारण घरवाले भी वहां आ गए और कोहराम मच गया। सूचना पर ग्राम प्रधान अमीर खां, अफसर अली आदि भी वहां पहुंच गए और पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके पलिया चौकी प्रभारी दिनेश यादव मय दलबल के वहां पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।