{"_id":"6af4c9356f1e22cfbb06db08","slug":"gram-panchayat-officer-beaten-up-report-filed-against-three-hathras-news-c-64-1-sali1007-103664-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ग्राम पंचायत अधिकारी को पीटा, तीन पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ग्राम पंचायत अधिकारी को पीटा, तीन पर रिपोर्ट दर्ज
Thu, 12 Nov 2026 01:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
मुरसान। क्षेत्र के गांव कोटा में मोटरसाइकिल की चाबी मांगने पर ग्राम पंचायत अधिकारी पर हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन लोगों ने उन्हें लात-घूंसों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्राम पंचायत अधिकारी नकुल कुमार निवासी दर्शना रोड मुरसान ने बताया कि वह विकास भवन में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर कार्यरतहैं। नौ नवंबर को दोपहर करीब तीन बजे वह अपने दोस्त शिवम के साथ गांव कोटा के कच्चे रास्ते पर बुलेट मोटरसाइकिल लेकर खड़े थे और अपने साथियों का इंतजार कर रहे थे।
आरोप है कि गांव विशुनदास निवासी दलवीर सिंह उर्फ दल्लो, मनवीर सिंह उर्फ मन्नो और गोपाल सिंह वहां पहुंचे। तीनों उनकी मोटरसाइकिल की चाबी निकालकर अपने साथ ले गए। काफी देर तक चाबी नहीं मिली तो नकुल कुमार आरोपियों को तलाशते हुए गांव कोटा स्थित शराब के ठेके पर पहुंचे।
विज्ञापन
वहां चाबी मांगने पर आरोपियों ने उनसे गाली-गलौज की। विरोध करने पर तीनों ने उन्हें लात-घूंसों से पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इसके बाद तीनों जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कोतवाली प्रभारी गिरीशचंद्र गौतम का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।