फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The death of the young man crushed by trolley

ट्रॉली से कुचलकर युवक की मौत

Tue, 07 Feb 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ/बांकेगंज।
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ/बांकेगंज। Updated Tue, 07 Feb 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
The death of the young man crushed by trolley
माौत - फोटो : अमर उजाला
- बाइक से गोला चीनी मिल पहुंचा था युवक
विज्ञापन

 बाइक से गोला चीनी मिल में शीशा लगाने आए बांकेगंज के मोहल्ला स्टेशनपुरवा निवासी युवक की मिल यार्ड में प्रेसमेड से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया। इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। परिवारीजनों इसकी सूचना लखीमपुर कोतवाली में दी। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बांकेगंज के मोहल्ला स्टेशनपुरवा निवासी 45 वर्षीय देवीप्रसाद गोला में शीशे की दुकान का काम करता है। परिवारीजनों के मुताबिक सायं पांच बजे के लगभग देवीप्रसाद बाइक से गोला चीनी मिल में शीशा लगाने गया था। इस दौरान चीनी मिल यार्ड रोड में प्रेसमेड से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने पर देवीप्रसाद बाइक से गिरकर ट्रॉली के नीचे घुस गया। युवक के बाइक से गिरते ही प्रेसमेड भरी ट्रॉली के पहिये उसके दोनो पैरों सहित कमर का हिस्सा कुचल दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। आनन-फानन में सड़क पर घायल पडे़ युवक को सीएचसी पहुंचाया गया। सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिवारीजन उसे इलाज के लिए एंबुलेंस से लखनऊ ले जा रहे थे, इस दौरान रास्ते में हरगांव से पहले उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने घटना की सूचना लखीमपुर कोतवाली में दी। युवक की हुई मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। परिवारीजनों और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed