फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   the daughter of died lady alleged her cousin brother for murder

मृतका की पुत्री ने चचेरे भाई पर दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट

Mon, 25 Jan 2016 06:22 PM IST
सिकंद्राबाद।
सिकंद्राबाद। Updated Mon, 25 Jan 2016 06:22 PM IST
विज्ञापन
the daughter of died lady alleged her cousin brother for murder
बता दें कि बरगदिया निवासी बालकराम के पुत्र जोगीश और अनिल के बीच शराब के नशे में शनिवार की रात विवाद हो गया, जिसके बाद मामला तूल पकड़ने पर पिता ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान बालकराम के भाई राजकुमार की पत्नी नीलम उर्फ मीना भी बीच-बचाव करने पहुंचीं, तभी किसी ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली नीलम के पेट में लगी। इसके बाद नीलम को इलाज के लिए जिला अस्पताल फिर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई थी। मृतका की पुत्री पूजा ने सोमवार को तहरीर देकर बताया की उसकी मां नीलम उर्फ मीना की उसके चचेरे भाई जयचंद्र उर्फ जोगीश ने गोली मारकर हत्या की है, जबकि जोगीश और परिवार में विवाद हो रहा था। रविवार को लखनऊ में शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। मामूली विवाद में हुई इस घटना से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। एसओ बृजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed