फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The corpse was found hanging from tree Married

पेड़ से लटकती मिली विवाहिता की लाश

Thu, 22 Oct 2015 07:07 PM IST
जंगबहादुरगंज
जंगबहादुरगंज Updated Thu, 22 Oct 2015 07:07 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर में एक बाग में 43 वर्षीय विवाहिता का शव फांसी पर लटकता मिला। परिवार वालों ने बताया कि पति की नशे की लत और मारपीट करने के कारण वह परेशान रहती थी। बुधवार रात भी पति ने उसे पीटा था। विवाद के बाद महिला ने फांसी लगा ली। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन

थाना पसगवां क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर निवासी वेदप्रकाश की 43 वर्षीय पत्नी सुमन देवी का शव गांव के प्रधान श्रीकेशन के बाग में पेड़ से लटकते हुए देखा गया। गांव वालों ने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। इस पर गांव में कोहराम मच गया। पुलिस आने पर परिवारीजनों ने महिला के शव को नीचे उतारा। मृतका के पांच बच्चे हैं, गांव वालों का कहना है महिला का बुधवार तीन बजे अपने पति से विवाद हुआ था। वह तभी से गायब थी। गुरुवार सुबह गांव के बाग में उसकी लाश लटकी देखी गई। उधर इस बाबत एसओ पसगवां अनिल शाही का कहना है कि वेदप्रकाश शराबी किस्म का है जो आए दिन पत्नी से मारपीट करता था, जिससे तंग होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed