फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The cause of death of the farmer Unclear , viscera Prijrw

किसान की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा प्रिजर्व

Sun, 26 Apr 2015 11:31 PM IST
सिकंद्राबाद
सिकंद्राबाद Updated Sun, 26 Apr 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव ताजपुर में कर्ज में डूबे किसान सालिकराम की मौत के मामले में जांच करने के लिए राजस्व टीम के साथ मितौली तहसीलदार सुनील कुमार झा गांव पहुंचे। पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जमीन संबंधी अभिलेख उपलब्ध कराने पर बातचीत की है।
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि मृतक के पुत्र पंकज के बयान दर्ज किए गए हैं, जिसमें उसने कहा कि बैंक और व्यक्तिगत कर्ज था। इसके कारण वह काफी दिनों से परेशान एवं बीमार रहता था। तबियत बिगड़ने के बाद शुक्रवार को पंकज अपने पिता को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर जा रहा था। तभी रास्ते में सालिकराम ने बताया कि उसने जहर खा लिया है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। लिहाजा विसरा प्रिजर्व किया गया है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट  होगा। उधर, एसडीएम मितौली शादाब असलम ने बताया कि मृतक के परिवार वालों की आर्र्थिक स्थिति को देखते हुए फिलहाल मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पीड़ित परिवार को सहायता राशि दिलाने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed