{"_id":"5720b78f4f1c1be776a915fd","slug":"the-bride-entered-the-car-pick-up-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे की कार पिकअप में घुसी, तीन लोग जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूल्हे की कार पिकअप में घुसी, तीन लोग जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज।
Updated Wed, 27 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममेरी बहन की हालत गंभीर, भर्ती
दुल्हन को साथ लेकर घर जा रहे दूल्हे की कार हरियाली बाजार के पास पिकअप में जा भिड़ी। इससे चालक समेत कार सवार तीन लोग चोटिल हो गए। इनमें दूल्हे की ममेरी बहन की हालत ज्यादा गंभीर बताई गई है। परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव तेतारपुर निवासी रामकिशोर के पुत्र जितेंद्र की बारात मंगलवार को अलीगंज गई थी। शादी के बाद बुधवार को वह अपनी दुल्हन को विदा करा कर कार से घर जा रहा था। महेवागंज कस्बे से बाहर निकलते ही उसकी कार पिकअप से जा टकराई। टक्कर से कार का अगला हिस्सा जबकि पिकअप का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार चालक शहर की हायडिल कॉलोनी निवासी मधुर, दूल्हा जितेंद्र और उसकी बहन शालिनी और निघासन की रहने वाली ममेरी बहन लक्ष्मी घायल हो गए। लक्ष्मी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने दूल्हा-दूल्हन को दूसरे साधन से घर भेज दिया। खास यह है कि सूचना के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।