फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The body was found hanging in the middle of the trap house

फंदे से घर में झूलता मिला अधेड़ का शव

Sat, 20 Aug 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां। Updated Sat, 20 Aug 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
The body was found hanging in the middle of the trap house
crime - फोटो : amar ujala
पत्नी बोली, आत्महत्या की, बताया नशे का आदी
विज्ञापन

मोहल्ला रंगरेजान में पानी की टंकी के पास एक व्यक्ति का शव उसके घर में पंखे से लटकता मिला।  पत्नी के मुताबिक उसने आत्महत्या की है। वह नशे का आदी था। दोनों में इसी को लेकर कहासुनी भी हुई थी। 

मोहल्ला रंगरेजान तृतीय निवासी मैकूलाल का 40 वर्षीय पुत्र सीताराम का अपने घर में पंखे से लटकता शव मिला। मृतक की पत्नी सरोजनी देवी ने बताया कि उसका पति नशे का आदी था और रोज नशीली दवाएं खाता था। काम पर नहीं जाता था और समय-समय पर दवा खरीदने के लिए उससे रुपयों की मांग करता था। शनिवार की सुबह भी इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी। शाम करीब चार बजे सीताराम ने छोटे बेटे शिवम को  बाहर जाकर खेलने को कहा और उसके बाद उसको पंखे से दुपट्टे के फंदे में लटकता शव पाया गया। घटना के बाद घर के बाहर मोहल्लेवालों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज जेके भदौरिया, एसआई राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का बड़ा लड़का गुड्डू रिक्शा चलाता है तथा छोटा बेटा शिवम पढ़ रहा है। मृतक की पत्नी ने बताया कि वह मझगईं क्षेत्र के तिकोना फार्म का मूल निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed