फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The bike hit by truck The couple died aboard

ट्रक की चपेट से बाइक सवार दंपति की मौत

Wed, 09 Sep 2015 10:41 PM IST
मोहम्मदी
मोहम्मदी Updated Wed, 09 Sep 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
The bike hit by truck The couple died aboard
पसगवां थाना क्षेत्र के गांव सुखबसा के पास एक बाइक और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक पर सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। जबकि एक साल की उनकी बच्ची और बाइक चालक उनका दोस्त जख्मी हो गया।
विज्ञापन

हरदोई थाना पिहानी के गांव वाजिद नगर निवासी पिंकू अपनी ससुराल मोहम्मदी के गांव ढखिया भाऊ आया था। बुधवार को दोपहर बाद पिंकू (28) एक बाइक पर अपनी पत्नी कांति देवी (26), एक साल की पुत्री पूजा के साथ घर से चला। बाइक इनका दोस्त मान सिंह चला रहा था। जब यह लोग मोहम्मदी-पसगवां मार्ग पर गांव सुखबसा के पास पहुंचे तो जंगबहादुरगंज की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे मान सिंह दूर जा गिरा जबकि पिंकू के सिर से ट्रक का पहिया निकल गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी कांति के दोनों पैर टूट गए जिसका पसगवां सीएचसी में प्राथमिक उपचार हुआ लेकिन जंगबहादुरगंज पहुंचते ही कांति ने दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत के बाद एक साल की बच्ची पूजा अनाथ हो गई जबकि मान सिंह को भी चोटें आई है। पुलिस ने मान सिंह की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है जबकि ट्रक चालक मौका पाकर फरार हो गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed