{"_id":"37e49d1828c1a034a6c99a9262e1d6d0","slug":"tension-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाउडस्पीकर बजाने को लेकर दो पक्षों में तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाउडस्पीकर बजाने को लेकर दो पक्षों में तनाव
शारदानगर/महेवागंज
Updated Sun, 02 Aug 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली की शारदानगर रिपोर्टिंग चौकी क्षेत्र के बड़ागांव में शुक्रवार को दो समुदायों में धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर बजने पर विवाद हो गया। बाद में मामला पुलिस-प्रशासन तक पहुंच गया। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस-प्रशासन ने गांव में बैठक कर शनिवार को दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। हालांकि तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस ने दोनों पक्षों से 50-50 लोगों को पाबंद भी किया है।
बड़ागांव में शुक्रवार को एक पक्ष के लोगों ने धार्मिक स्थल पर लगे लाउडस्पीकर की आवाज पर आपत्ति जताई। आरोप है कि दबाव बनाने की कोशिश की गई। इस पर दूसरे पक्ष ने श्रावण मास का हवाला देते हुए धार्मिक भजन कीर्तन बजाए जाने की बात कही। दोनों पक्ष अपनी बातों पर अड़े रहे। बात पुलिस चौकी तक पहुंची।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अधिकारियों को अवगत कराया। शनिवार को एसडीएम सदर आलोक वर्मा और चौकी इंचार्ज जनार्दन सिंह गांव पहुंचे। बैठक कर दोनों पक्षों के बीच बातचीत की। अधिकारियों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच सुबह और शाम एक-एक घंटे लाउडस्पीकर की आवाज बंद करने पर सुलह समझौता हुआ। चौकी इंचार्ज जनार्दन सिंह ने गांव में तनाव जैसी बात से इंकार करते हुए मामले में एहतियातन दोनों पक्षों के सौ लोगों को पाबंद किए जाने की बात कही है।