फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Clash between two groups in Sheetla village; four injured

Hathras News: शीतला गांव में दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

Fri, 16 Oct 2026 03:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 16 Oct 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Clash between two groups in Sheetla village; four injured
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
क्षेत्र के गांव शीतला में बुधवार रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया गया, जिसमें सुभाष और ऋषि घायल हो गए। दूसरे पक्ष के भी दो लोगों के घायल होने की जानकारी है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी आशा पत्नी देवेंद्र के अनुसार, बुधवार सुबह उनके घर के पास दीवार से सटाकर एक युवक करब रख रहा था। उन्होंने करब कुछ दूरी पर रखने को कहा, क्योंकि इससे सांप और कीड़े-मकोड़ों के घर में घुसने का खतरा था। इसी बात को लेकर उनके देवर सुभाष और युवक के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। आरोप है कि युवक धमकी देकर चला गया।
विज्ञापन

आशा का आरोप है कि रात करीब 9:30 बजे सुभाष और उनके रिश्तेदार ऋषि दूसरे मकान में अपनी मां से मिलने जा रहे थे। रास्ते में 20 से 25 लोगों ने उन्हें घेरकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। दोनों घायल हो गए। ऋषि को गंभीर हालत में परिजन मथुरा ले गए, जबकि सुभाष को पहले मुरसान सीएचसी, फिर बागला जिला अस्पताल और वहां से अलीगढ़ रेफर किया गया। मुरसान कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है और दोनों पक्षों के दो-दो लोग घायल हुए हैं। मामले में कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed