फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tens of hectic developments Nigasnwasi

ताबड़तोड़ घटनाओं से दहले निघासनवासी

Fri, 24 Feb 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो  निघासन। Updated Fri, 24 Feb 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Tens of hectic developments Nigasnwasi
demo pic - फोटो : अमर उजाला
ढाई माह में आठ हत्या, चार लूट, छह चोरी, चार रेप की हुईं घटना
विज्ञापन

ढाई माह में निघासन में क्राइम का ग्राफ बढ़ गया हैं। आठ  हत्या, चार लूट, छह चोरी की घटनाओं से निघासन वासी दहल उठे हैं। यह वह घटनाएं हैं जो पुलिस रिकार्ड में दर्ज हैं। कई मामलों को पुलिस ने  दर्ज ही नहीं किया। इतना ही नहीं पुलिस दर्ज घटनाओं का खुलासा भी करने में नाकाम रही है। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में दहशत है। 
यहां पर अपराधों की शुरुआत दिसंबर में लूट की घटना से शुरू हुई। कस्बे के गौतमबुद्धपुरम निवासी बाइक मिस्त्री मुकेश और उसके भतीजे विपिन के घर में घुसे  बदमाशों ने परिवार वालों की पिटाई करने के बाद 20 हजार की नकदी संग करीब एक लाख के सामान पर हाथ साफ किया। 18 जनवरी को तमोलिन पुरवा निवासी महेश,  अवधराम और रूपन भेंड़ चराने गए थे। तीनों को चाकुओं से घायल कर बदमाश भेड़ उठा ले गए थे। 23 दिसंबर को  गांव हथियाबोझ में दिलीप सिंह के घर में धावा बोलकर ट्रैक्टर और ट्रॉली आदि लूट ली गई। 19 फरवरी को हरियाणा के व्यापारी श्याम सुंदर से सोने के सिक्कों के नाम पर लुटेरों ने 20 हजार रुपये छीन लिए। दो जनवरी को राजेश की पान की दुकान में नकदी  समेत सारा सामान चोर उठा ले गए। चार जनवरी को आनंद चतुर्वेदी की दुकान  का ताला तोड़कर चोरों ने करीब तीन लाख का सामान चोरी कर लिया। पांच जनवरी को  कस्बे के मनोज कुमार की सिलाई की दुकान का ताला तोड़कर दो सिलाई मशीन और  कपड़े चोर उठा ले गए थे। इसके अलावा  12 जनवरी को विजय चौबिया के गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों के माल  पर हाथ साफ कर दिया। 19 जनवरी की रात गन्ना पर्यवेक्षक के घर में घुसे  चोरों ने 10 हजार की नकदी संग हजारों के सामान पर हाथ साफ किया था। छह जनवरी को गांव पचपेंडी निवासी संतोष के घर में बदमाश घुसकर उसके  घर में बंधे बकरे को लेकर जा रहे थे। संतोष ने जब बदमाश को टोका तो उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और बकरा लेकर भाग गए। सात फरवरी को जम्हौरा निवासी पुष्पा पत्नी रमेश का शव फांसी पर लटकता मिला। इस  मामले में पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। 21 दिसंबर को अगौला  काटने को लेकर गांव हथियाबोझ में दो पक्षों में विवाद हो गया था, जिसको  लेकर शिवरतन और हरिश्चंद्र के गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दो फरवरी को  बौधिया कलां निवासी अहमद की पत्नी रईसा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 17 फरवरी को गांव लालबोझी निवासी रामलखन की  मामूली विवाद में कौशल और डल्ला ने चाकू मारकर हत्या कर दी । और अब गांव कटहा  में रंजिश के चलते फूलकेसरी तथा आरती की हांसिये से काटकर हत्या कर दी गई। इसके अलावा क्षेत्र में चार बलात्कार की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस ने एक घटना को छोड़कर शेष तीन घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज नहीं की हैं। इन घटनाओं के अलावा ढाई महीनों में चार दर्जन अन्य घटनाएं हुई हैं, जिसमें पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। 
विज्ञापन

 
क्षेत्र में अधिकतर घटनाएं मामूली बातों को लेकर हुई हैं। पचपेडी में लूट के बाद  हत्या के मामले में जांच चल रही हैं। अन्य चोरियों तथा लूट की घटनाओं का  शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा। यदि थाने में कोई फरियादी आता है तो मामले की  रिपोर्ट लिखी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-डीसी मिश्रा, इंस्पेक्टर निघासन 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed