फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teenage girl dies in accident while on way for Jalabhishek

Shahjahanpur News: जलाभिषेक के लिए जा रही किशोरी की हादसे में मौत

Wed, 26 Aug 2026 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl dies in accident while on way for Jalabhishek
हिमांशी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
जैतीपुर। शिकारपुर गांव निवासी हिमांशी (14) की सोमवार रात मदनापुर क्षेत्र में किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। वह जलाभिषेक के लिए मदनापुर के फिरोजपुर स्थित शिवधाम जा रही थी।
विज्ञापन

हिमांशी कक्षा नौ की छात्रा थी। वह सावन के आखिरी सोमवार पर परिवार व गांव के लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से मदनापुर क्षेत्र के फिरोजपुर के शिवधाम जलाभिषेक करने के लिए जा रही थी। देर शाम मदनापुर थाना क्षेत्र में बरखेड़ा जयपाल गांव के पास हुए हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से उतरकर पानी पीने के लिए जा रही थी। इस बीच किसी वाहन से टक्कर लग गई। गंभीर रूप से घायल हिमांशी को सीएचसी पर उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता व परिवार के लोगों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
--
बिजली के खंभे से टकराई बाइक, गल्ला कारोबारी की मौत

बंडा। गांव पड़रिया दलेलपुर निवासी बाइक सवार गल्ला कारोबारी दिलीप कुमार उर्फ दीपू (30) की मंगलवार शाम सैदपुर गांव में बिजली के खंभे से टकराकर मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजन उनके शव को देख बिलख पड़े।
परिजनों के अनुसार, दिलीप मंगलवार दोपहर किसी काम से बंडा आए थे। शाम को घर वापसी के दौरान जैसे ही वह सैदापुर गांव पहुंचे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दिलीप को सीएचसी पर भर्ती कराया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। उनकी पत्नी अनीता देवी, भाई रामनिवास, राजकुमार, संतोष, पिता राजाराम रोते-रोते बेहाल हो गए हैं। दिलीप अपने पिता राजाराम के साथ पुवायां मार्ग पर बनी दुकानों में गल्ले की खरीद करते थे। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि इस संबंध में अगर कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-----------------------------------
वाहन की टक्कर लगने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल
तिलहर। लखोहा गांव के रहने वाले बुजुर्ग रामभरोसे मंगलवार को बिरियागंज बाजार पैदल जाते वक्त पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन लेकर उसका चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद रामभरोसे को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद
------------------------------

बाइक ओर साइकिल टकराने से दो लोग घायल

पुवायां। बाइक और साइकिल की टक्कर से गांव भटिउरा निवासी बिल्लू और सिंधौली के गांव बसंतपुर उर्फ नौगवां के विपिन सक्सेना घायल हो गए। मंगलवार को बिल्लू खेत पर काम करने के बाद साइकिल से घर आ रहे थे, जबकि विपिन बाइक से पुवायां से घर जा रहे थे। नगरिया मोड़ के पास बाइक और साइकिल टकरा गई। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। डॉक्टर ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। संवाद
-----------------------------------
डिवाइडर से टकराई बाइक, साले-बहनोई घायल



तिलहर। भक्सी तिराहा के पास मंगलवार दोपहर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में क्षेत्र के गांव गुरगवां निवासी सूरज व उनके साले पीलीभीत के बिलसंडा के गांव चांदपुर के रहने वाले मुखिया घायल हो गए। दोनों बाइक से शाहजहांपुर की ओर जा रहे थे। जानकारी मिलने पर घायलों के परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल सूरज को निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के कारण हादसा हुआ है। संवाद
------------------------------
वाहन की टक्कर से महिला सहित तीन घायल

खुटार। बाइक में अज्ञात वाहन की टक्कर लग जाने से गांव गढि़या सरेली निवासी शिवम कुमार, शिवम की मां अमरवती और बहन हेमलता घायल हो गए।
शिवम ने बताया कि उनकी बहन की शादी बंडा के गांव ऊधौपुर में हुई है। मंगलवार को वह मां के साथ बहन को लेकर ऊधौपुर गए थे। बाइक से वापस आते समय शाम पांच बजे गांव सौफरी के पास शाम बाइक में पीछे से अज्ञात वाहन की टक्कर लग जाने से तीनों लोग घायल हो गए। 108 सेवा की एंबुलेंस से घायलों को खुटार सीएचसी लाया गया। डॉक्टर ने हेमलता काे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। शिवम हेलमेट नहीं लगाए थे। संवाद

हिमांशी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

हिमांशी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed