फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teenager misconduct Lawsuit filed

किशोरी से दुराचार के  मामले में मुकदमा दर्ज

Mon, 06 Feb 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Mon, 06 Feb 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Teenager misconduct Lawsuit filed
rape - फोटो : File Photo
मजदूर पिता ने लगाया था आरोप, एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

 किशोरी से दुराचार के मामले में पुलिस ने एसपी के आदेश पर दलित उत्पीड़न, दुष्कर्म और बंधक बनाने आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया  है। पुलिस किशोरी को मेडिकल के लिए जिला मुख्यालय भेज रही है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 

मामला 22 जनवरी का है। भीरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने आरोप लगाया था कि पलिया क्षेत्र के एक फार्म पर वह अपने परिवार के साथ मजदूरी करता था। करीब 10 हजार रुपया फार्मर पर बकाया था। आरोप था कि मांगने पर यह रकम नहीं दी और एक दिन फार्मर ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुराचार किया। शोर-शराबा सुनकर वहां पहुंचे लोगों को देख फार्मर भाग निकला। इस मामले में स्थानीय पुलिस के कार्रवाई न किए जाने के बाद पीड़ित पिता ने  एसपी से शिकायत की थी और इसके बाद एसपी ने पलिया पुलिस को तत्काल मुकदमा कायम करने के निर्देश दिए थे। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार, एससी-एसटी एक्ट, पास्को, बंधक बनाने आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।  एसओ पीके झा के मुताबिक आरोपी मनमिंदर सिंह निवासी पूरनपुरवा के खिलाफ  विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed