{"_id":"57a8cc874f1c1b1762ee47ff","slug":"teenager-in-a-field-stretching-to-misconduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में खींच कर किशोरी से दुराचार की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में खींच कर किशोरी से दुराचार की कोशिश
मोहम्मदी।
Updated Mon, 08 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
d
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानी के घर आई 15 वर्षीय किशोरी को एक युवक ने गन्ने के खेत में खींच लिया और उसके साथ दुराचार की कोशिश की। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न करने पर महिला पीड़िता को लेकर सीओ के पास पहुंची और तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी नातिन रविवार की सुबह करीब नौ बजे शौच के लिए गई थी। जहां पहले से घात लगाए बैठे एक युवक ने उसकी नातिन को गन्ने के खेत में खींच लिया और दुराचार करने की कोशिश की। नातिन के शोर मचाने पर वहां से निकल रहे कुछ लोग मौके पर पहुंच गए तो आरोपी किशोरी को मौके पर छोड़ कर भाग निकला। उन्होंने घटना की तहरीर आरोपी के खिलाफ थाना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सोमवार को महिला पीड़िता को लेकर सीओ मनोज कुमार के पास पहुंची और तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। सीओ ने इंस्पेक्टर सीबी सिंह को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
सीओ ने इंस्पेक्टर को लगाई फटकार
सड़क पर किशोरी के साथ छेड़छाड़ करनेे और कपड़े फाड़ने के मामले में रिपोर्ट दर्ज न करने पर सीओ मनोज कुमार ने इंस्पेक्टर सीबी सिंह को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। बतादें कि चार अगस्त को एक 15 वर्षीय किशोरी स्कूल से लौट रही थी। रास्ते में एक युवक ने बाइक खड़ी कर उसे रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ दिए थे।