{"_id":"58ea788c4f1c1bf8335b8405","slug":"teenage-leap-in-canal-from-bargaon-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ागांव पुल से किशोर ने नहर में लगाई छलांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़ागांव पुल से किशोर ने नहर में लगाई छलांग
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 09 Apr 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मामा के घर से वापस जा रहा था युवक
गोताखोर तलाश में जुटे, नहीं लगा पता
शारदानगर चौकी क्षेत्र के गांव बड़ागांव निवासी अपने मामा के घर से वापस जाते समय गांव पकरिया निवासी 16 वर्षीय आलम ने बड़ागांव पुल से शारदा नहर में छलांग लगा दी। यह देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को नहर में उतारकर उसकी तलाश कराई, लेकिन कोई पता नहीं चला।
शारदानगर चौकी के पकरिया गांव निवासी अब्दुल लतीफ का पुत्र आलम शनिवार को इसी चौकी क्षेत्र के गांव बड़ागांव निवासी अपने मामा शराफत की लड़की के निकाह में अपने परिवार वालों के साथ आया था। वैवाहिक कार्यक्रम के बाद आलम अपने मामा के घर पर ही रुक गया, जबकि परिवार के अन्य सदस्य अपने घर लौट आए थे। रविवार की सुबह वह साइकिल से अपने घर जाने के लिए निकला, लेकिन गांव के बाहर शारदा नहर पर बने पुल के पास रुक गया। वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उसने साइकिल खड़ी कर नहर में छलांग लगा दी। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर आलम के ननिहाल के लोग भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज शारदानगर मनोज सिंह ने गोताखोर बुलाकर उन्हें नहर में उतारा और तलाश शुरू कराई, लेकिन अंधेरा होने तक उसका कोई अतापता नहीं चल सका। चौकी इंचार्ज बताया कि किशोर ने छलांग क्यों लगाई? इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। गोताखोरों को लगा कर काफी दूर तक तलाश कराई गई है, लेकिन कोई पता नहीं चला है। उधर किशोर के पिता और मामा ने भी छलांग लगाने के कारणों से अनभिज्ञता जताई है।