फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teacher's account flown 45 thousand

शिक्षिका के खाते से उड़ाए 45 हजार 

Mon, 06 Mar 2017 11:07 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 06 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ला हाथीपुर कोठार निवासी शिक्षिका हिमांशी श्रीवास्तव के खाते से एटीएम के जरिए किसी ने अलग-अलग दिनों में 45 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित शिक्षिका ने घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन

हाथीपुर कोठार निवासी हिमांशी श्रीवास्तव ने बताया कि वह शहर की पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में शिक्षक है। वह हफ्ते भर पहले कानपुर गईं थीं। जहां एटीएम कार्ड के जरिए उन्होंने दो हजार रुपये निकाले थे। वापस जब घर पहुंची तो देखा एटीएम नहीं था। इसी बीच उनके एटीएम से किसी ने अलग-अलग दिनों में खाते से 45 हजार रुपये निकाल लिए। सोमवार को जब वह बैंक गईं तो रुपये निकाले जाने की जानकारी हुई। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed