{"_id":"5977480f4f1c1b29558b45b2","slug":"tampering-with-girl-students-fierce-fighting-in-two-factions","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं से छेड़छाड़ को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्राओं से छेड़छाड़ को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी/महेवागंज।
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में एक इंटर कॉलेज के पास हुई घटना, पुलिस पहुंचने पर भागे युवक
शहर में छात्राएं मनचलों से कितनी सुरक्षित हैं। इसकी बानगी मंगलवार को शहर के एक इंटर कॉलेज के पास देखने को मिली। छुट्टी होने पर कॉलेज से घर जा रही एक छात्रा पर फब्तियां कसने को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। छात्राएं भी दहशत में आ गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों गुटों के युवक फरार हो गए।
निघासन रोड स्थित शहर के एक इंटर कॉलेज में छुट्टी के बाद छात्र-छात्राएं घर जा रहे थे। स्कूल के बाहर खड़े कुछ मनचलों में से किसी ने एक छात्रा पर फब्तियां कस दीं। यह बात दूसरे युवक को नागवार गुजरी। इसको लेकर पहले तो दोनों में तकरार शुरू हुई। इसके बाद अन्य साथियों के जुटने पर दोनों गुटों में जमकर मारपीट होने लगी। दोनों गुटों को भिड़ता देख छात्राएं भयभीत हो गईं। इसी बीच मारपीट की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस को आते देख दोनों गुटों के लोग मौके से भाग निकले। प्रभारी कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन युवक नहीं मिले हैं। मामले की कोई तहरीर नहीं मिली है।
नहीं दिखता एंटी रोमियो दल
कॉलेज के आसपास के लोगों की माने तो स्कूल खुलने और छुट्टी होने पर अक्सर यहां मनचले खड़े होते हैं। कॉलेज आते-जाते समय छात्राओं पर भद्दे कमेंट्स करते हैं। लोग बताते हैं कि जब से स्कूल और कॉलेज खुले हैं। एंटी रोमियो दल नहीं दिखाई पड़ता है। इससे मनचलों में पुलिस का कोई भय नहीं हैं। शहर में एंटी रोमियो दल भी दिखावा साबित हो रहा है।