फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sycamore robbery of two millions of households

गलरई के दो घरों में लाखों का डाका

Tue, 06 Sep 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  जंगबहादुरगंज/बरवर।
अमर उजाला ब्यूरो  जंगबहादुरगंज/बरवर। Updated Tue, 06 Sep 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Sycamore robbery of two millions of households
daka - फोटो : amar ujala
- घरवालों को गन प्वाइंट पर लेकर बनाया बंधक
विज्ञापन

- घंटे भर लूटपाट, नगदी-जेवर समेत दो लाख का सामान लूटा
- पुलिस ने धाराओं में किया खेल, चोरी में दर्ज की रिपोर्ट

 बरवर पुलिस चौकी के गांव गलरई के दो घरों में सोमवार की रात बदमाशों ने धावा बोल दिया और परिवार वालों को गन प्वाइंट पर बंधक बना लिया और दोनों घरों से नगदी, जेवर समेत लाखों रुपये का सामान बटोर ले गए। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने डकैती की घटना को छुपाने के लिए धाराओं में खेल कर दिया। पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने की धाराओं में रिपोर्ट में दर्ज कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली। एक ही रात में दो घरों में हुई डकैती की वारदात से ग्रामीणों में दहशत है। 
गांव गलरई निवासी रामपाल ने बताया कि वह परिवार समेत घर के अंदर सो रहे थे। सोमवार की रात करीब 12 बजे आधा दर्जन से अधिक सशस्त्र बदमाश मेन दरवाजे से उसके घर घुस आए। बदमाशों ने उसे, उसके पुत्र बृजेश, विनोद, संतोष सहित परिवार के सभी सदस्यों को असलहों के बल पर कब्जे में कर लिया और बांधकर डाल दिया। एक बदमाश शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी देते हुए उनके पास असलहा ताने खड़ा रहा। बाकी बदमाशों ने घर खंगालना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि बदमाश करीब एक घंटे तक उनके घर लूटपाट करते रहे। बदमाश उनके घर से सोने, चांदी के जेवर तथा कपड़े लूट लिए। इसके बाद पड़ोसी जयराखन के घर पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने गृह स्वामी, उसके पुत्र मनोज, पुत्रवधू सुधा और पत्नी को बंधक बनाकर दस चांदी के सिक्के, सोने तथा चांदी के जेवर लूट लिए और भाग निकले। बदमाशों के जाने पर उन लोगों ने शोरशराबा किया। आसपास के लोगों ने उन्हें बंधन मुक्त किया। बदमाश दोनों घरों से लगभग दो लाख की संपत्ति लूट ले गए। घटना की सूचना पर बरबर चौकी पुलिस तथा पसगवां कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और घर वालों से घटना के बाबत जानकारी ली। घटना को छुपाने में माहिर पुलिस ने धाराओं में खेल कर दिया और घर में घुसकर चोरी होने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर विजय प्रताप यादव  ने बताया कि डकैती नहीं हुई है। मामला चोरी का होने के कारण चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन


पुलिस गश्त पर उठे सवाल 
गांव गलरई में एक ही रात दो घरों में हुई डकैती की घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। पीड़ित परिवार के लोग घटना को याद कर कांप उठते हैं, लेकिन इसका असर पुलिस पर पड़ता नहीं दिख रहा है। ग्रामीणों की मानें तो पुलिस रात में गश्त नहीं करती है। उधर रात 12 से सुबह तीन बजे तक गश्त करने का पुलिस दावा करती है। ऐसे में पुलिस की गश्त सवालों के घेरे में आ गई और स्मार्ट पुलिसिंग की पोल खुल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed