{"_id":"c2a736cba3058bccfe5c772363cc38ac","slug":"suspended-two-employees-of-the-department-of-child-development-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल विकास विभाग के दो कर्मी सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाल विकास विभाग के दो कर्मी सस्पेंड
लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 10 Apr 2015 07:16 PM IST
विज्ञापन
बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में तैनात दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है, जिसमें एक प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं। दोनोें को निलंबन अवधि में सीतापुर स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
बता दें कि मार्च के अंतिम सप्ताह में आंगनबाड़ी निर्माण की करीब 71 लाख धनराशि को कार्यदायी संस्था के बैंक खाते में भेजने के बजाय दूसरी फर्म के खाते में भेज दिया गया था। इस मामले में डीएम के आदेश के बाद तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी श्यामकुमारी ने पटल सहायक तेजराम राना के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विभागीय जांच में प्रशासनिक अधिकारी सगीर अहमद को भी प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है। लिहाजा निदेशक आनंद कुमार ने पटल सहायक तेजराम राना और प्रशासनिक अधिकारी सगीर अहमद को सस्पेंड कर दिया है। इस अवधि में दोनों कर्मियों को सीतापुर स्थित जिला कार्र्यक्रम अधिकारी कार्र्यालय में उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए हैं।