फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Students injured in the beating death of two people, including

पिटाई में घायल छात्र समेत दो लोगों की मौत

Wed, 10 Aug 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 10 Aug 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Students injured in the beating death of two people, including
मारपीट से माौत - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन पहले शहर में हुई थीं दोनों वारदात, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर धाराएं होंगी तरमीम
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हाथीपुर कोठार और गोटैयाबाग में तीन-चार दिन पहले हुई मारपीट की घटनाओं में घायल 17 वर्षीय छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया था, जिन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर संगीन धाराओं में तरमीम किया जाएगा। 
 
छात्र की मौत से परिवार वाले बेहाल
लखीमपुर। मोहल्ला हाथीपुर कोठार निवासी 17 वर्षीय रोहित जोशी स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। वह सोमवार की शाम को सेठघाट चौराहे की ओर घूमने गया था, जहां पर मोहल्ला अर्जुनपुरवा निवासी शिवम कश्यप उर्फ अभिषेक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद आरोपी शिवम और उसके बहनोई योगेंद्र समेत दो अज्ञात लोगों ने रोहित की जमकर पिटाई कर दी, जिससे रोहित बेदम हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। परिवार वालों ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी शिवम कश्यप, योगेंद्र समेत दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया था। मेडिकल परीक्षण कराने के बाद रोहित घर चला गया, लेकिन मंगलवार को घर पर उसकी हालत बिगड़ने लगी। क्योंकि ज्यादातर चोटें अंदरूनी थीं, जिसे डॉक्टर भी पकड़ नहीं पाए। मंगलवार की रात परिवार वाले रोहित को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर की सूचना पर पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल रामजीत चौधरी ने बताया कि मारपीट का मामला पहले दर्ज किया जा चुका है, जिसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर धाराएं तरमीम की जाएंगी। 
विज्ञापन

 
दबंगों की पिटाई से घायल वृद्ध की मौत

लखीमपुर। मोहल्ला गोटैयाबाग में चार दिन पहले दबंगों की पिटाई से घायल हुए 60 वर्षीय जाबिर अली की इलाज के दौरान मंगलवार की देररात मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद समेत छह आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया था, जिसमें अब तक कोई आरोपी पकड़ा नहीं जा सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला गोटैयाबाग निवासी जाबिर अली अपनी बेटी की शादी ईसानगर के नरगड़ा गांव निवासी एक युवक के साथ करना चाहता था। इसकी जानकारी होने पर मोहल्ले के ही कल्लू, नावेद, सोनू ने रविवार की शाम करीब सात बजे जाबिर को घर के बाहर जाकर धमकाया। जाबिर के विरोध पर तीनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों की मदद से हमला कर दिया और जाबिर की पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान जाबिर को बचाने के प्रयास में उसकी पत्नी भी चोटिल हो गई थीं। मृतक जाबिर के पुत्र जावेद ने बताया कि आरोपी कल्लू ने पहले फायर भी किया था, जो किसी को नहीं लगा। इसके बाद लाठी-डंडों से पिटाई की थी। झगड़े के कारणों के बारे में बताया कि आरोपी कल्लू भी अपनी बहन का रिश्ता उसी जगह करना चाहता था, जिससे रंजिश मानते हुए उसने हमला बोला था। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल परीक्षण कराया था। अंदरूनी चोट होने के कारण पहले डॉक्टरों ने भी उसे भर्ती नहीं किया था। मंगलवार की रात को जाबिर की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान देररात जाबिर की मौत हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed