{"_id":"573de85d4f1c1baa0aac7091","slug":"ssb-caught-regrets-tractor-trolley-loaded-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी ने खाद भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसबी ने खाद भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी, दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो /बेलरायां।
Updated Thu, 19 May 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
खाद
- फोटो : अमर उजाला
- पकड़ी गई खाद मय वाहन कस्टम पलिया को सौंपा
बेलापरसुआ एसएसबी चौकी के जवानों ने भारत से तस्करी कर नेपाल ले जाई जा रही यूरिया खाद से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसबी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज कर जहां कस्टम पलिया को सौंप दिया, वहीं गिरफ्तार दोनों आरोपियों को चंदनचौकी पुलिस के हवाले कर दिया है।
बेलारपसुआ एसएसबी चौकी के एसआई शिवचंद ठाकुर ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि कुछ लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में यूरिया खाद भरकर नेपाल ले जा रहे हैं। सूचना पर जवानों ने नाकेबंदी कर भारत-नेपाल सीमा पर लगे पिलर संख्या 138 के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर मौके से कोतवाली चंदनचौकी के गांव रामनगर निवासी प्रगट सिंह और अवतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि ट्रॉली में यूरिया खाद की 50 बोरी बरामद हुईं। एसएसबी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज कर पलिया कस्टम को सौंप दिया, जबकि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को चंदनचौकी पुलिस के हवाले कर दिया।