{"_id":"09fde0e6ffe379551286234cdd75d1a6","slug":"ssb-also-seized-smuggled-goods-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी ने बरामद किया तस्करी का माल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसबी ने बरामद किया तस्करी का माल
गौरीफंटा।
Updated Wed, 02 Mar 2016 07:35 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी ने मोहाना घाट नंबर एक से तस्करी कर ले जाया जा रहा करीब एक लाख रुपये का तस्करी का माल बरामद किया है। इसके अलावा निजी बस से तस्करी के लिए ले जाई जा रही नशीली दवाएं भी बरामद की हैं। एसएसबी ने एक कैरियर को पकड़ा है। बरामद माल को कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।
गौरीफंटा मंडी से मोहाना घाट नंबर एक से नेपाल को अवैध रूप से ले जाया जा रहे 58 जोड़ी जेंट्स सैंडिल, चार जोड़ी लेडीज सैंडिल, छह कलर टीवी बॉक्स, छह टीवी रिमोट, 26 पीस लेडीज सूट एसएसबी ने मंगलवार रात गश्त के दौरान पकड़ लिए। एसएसबी के सब इंस्पेक्टर रॉय मैथ्यु ने बताया कि लगभग एक लाख रुपये का माल बरामद किया है। उन्होंने बताया कि बरामद माल को कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है। उधर सुबह नौ बजे एसएसबी ने एक निजी बस से नशीली दवाएं बरामद की। इसमें एसएसबी ने पलिया के मोहल्ला सिंगहिया निवासी एक कैरियर को पकड़ा है।