{"_id":"580b76b14f1c1b592c706847","slug":"spark-of-fire-from-the-stove-everything-happened-ash","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, सबकुछ हुआ राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, सबकुछ हुआ राख
रजागंज।
Updated Sat, 22 Oct 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील सदर क्षेत्र के गांव कुनैठिया में शुक्रवार की देर शाम खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई, जिससे दो घर जलकर राख हो गए हैं। इन घरों में सारा सामान जलकर राख हो गया।
गांव कुनैठिया के महावतपुरवा निवासी लल्लन के घर खाना बनाते समय आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे पड़ोस के शब्बन के घर को आग ने अपने आगोश में ले लिया। आग की लपटें उठते ही पड़ोसियों ने किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों घरों में रखा कपड़ा, अनाज, बिस्तर और नगदी जलकर राख हो गई। इनमें लल्लन की बेटी की शादी शनिवार को होनी है, जिससे उनके घर दहेज का सामान भी रखा था। दहेज का सामान भी जलकर राख हो जाने से वह बेटी की शादी को लेकर चिंतित है।
आग में राख हो गए लल्लन के सपने
आज है बिटिया की शादी, शाम को आएगी बारात
रजागंज। कुनैठिया में आग से तबाह हुए लल्लन की बेटी सानिया की बारात रविवार 23 अक्तूबर को आनी है। लल्लन ने बेटी का विवाह फरधान थाना क्षेत्र के गांव देवकली से तय किया है। लल्लन ही केवल परिवार का भरण पोषण करने वाला है। वह मजदूरी कर परिवार के लोगों का पेट पालता है। बड़ा पुत्र शब्बन मय परिवार अलग रहता है। किसी तरह बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान एकत्र किया था, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था, जिससे उसके घर में आग लग गई और घर में रखा बेड, जेवर, कपड़े, 27800 की नगदी समेत दहेज का सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। इससे शादी की खुशियां काफूर हो गईं तो लल्लन कहते हैं कि उसके सपने ही आग में राख हो गए हैं। फिलहाल पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने उसकी मदद की है और सभी ने कहा, चिंता न करो पूरी तैयारी से शादी होगी। इससे उसे मदद की उम्मीद जगी है।