फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SP leader cash And moped looted

सपा नेता से नगदी और मोपेड लूटी

Fri, 05 Jun 2015 06:52 PM IST
निघासन
निघासन Updated Fri, 05 Jun 2015 06:52 PM IST
विज्ञापन
SP leader cash And moped looted
हवन कराकर घर लौट रहे सपा विधानसभा उपाध्यक्ष को रास्ते में पांच नकाबपोश बदमाशों ने बांधकर उनकी पिटाई की, जिसके बाद 720 रुपये, टार्च, मोबाइल और नई मोपेड लूट ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। जबकि एसओ अनिल शाही ने लूट की घटना को संदिग्ध बताकर मामले की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

गांव गंगादीनपुरवा निवासी सपा विधानसभा उपाध्यक्ष उत्तम पांडे ने बताया कि गांव सिसैया में हवन हो रहा है। हवन में शामिल होने के बाद वह अपनी मोपेड से गुरुवार की रात करीब 8.30 बजे घर लौट रहे थे। सिसैया और गंगादीनपुरवा के पास स्थित बीरबाबा के स्थान पर नकाबपोश पांच बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। उन्हें उनके ही गमछे से पड़ोस में लगे पीपल के पेड़ से बांध दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने सपा नेता की पिटाई कर दी, जबकि उन्होंने खुद के सपा नेता होने का हवाला भी दिया। इसके बाद बदमाशों ने उनके पास मौजूद मोबाइल, टार्च, 720 रुपये और मोपेड लूट ली। करीब एक घंटे तक पीपल के पेड़ में बंधे रहने के बाद किसी तरह से वह खुद को बंधन मुक्त करने में कामयाब हुए और घर पहुंचे। उन्होंने रात में ही घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। उत्तम पांडे ने बताया कि तीन दिन पहले मोपेड खरीदी थी। बदमाशों ने मोबाइल में पड़ा सिम दे दिया था और मोबाइल व अन्य सामान लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

एसओ अनिल शाही ने बताया कि सूचना पर रात में मौके पर गया था। प्रथम दृष्टया मामला लेनदेन का लग रहा है। उत्तम पांडे ने कुछ लोगों के नाम बताए हैं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed