फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Son's mother died from beating injuries

पुत्र की पिटाई से घायल मां ने दम तोड़ा

Mon, 29 Aug 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमीरनगर (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो/अमीरनगर (लखीमपुर खीरी)। Updated Mon, 29 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Son's mother died from beating injuries
murder - फोटो : amar ujala
परिवार वालों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 
विज्ञापन

पुलिस चौकी अमीरनगर क्षेत्र में बस्तौली अमीरनगर मार्ग पर रहने वाले एक पुत्र ने 22 अगस्त को जमीन के लिए बूढ़ी मां 70 वर्षीय हाजिरा बेगम को पीट दिया। घायल बुजुर्ग महिला की शनिवार की रात को मौत हो गई। परिवार वालों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी पुत्र मौके से फरार हो गया है। घटना की रिपोर्ट अभी दर्ज नहीं हुई है। 

ग्राम पंचायत बस्तौली निवासी शाकिर अली  कुछ समय पहले अपने नाम की प्रापर्टी की बिक्री करके यहां से दूसरे स्थान पर चला गया था। यहां पर उसकी बूढ़ी मां हाजिरी बेगम और अन्य भाई रहते थे। हाजिरा बेगम के नाम लगभग तीन एकड़ जमीन थी, जिसकी बिक्री करने के लिए आरोपी पुत्र अपनी मां पर दबाव बना रहा था। 22 अगस्त को हाजिरा के मना करने पर उसने  मां के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। जिनकी सातवें दिन शनिवार की रात मौत हो गई। सुबह मृतका हाजिरा बेगम को दफनाने के लिए मिट्टी की तैयारी होने लगी, नाते रिश्तेदार भी आ गए, बाद नमाज जौहर के मिट्टी होनी थी, मृतका का पुत्र मां के शव को दफ्न करने के लिए लकड़ी के तख्ते लेने चला गया, तभी परिवार वालों ने पुलिस को घटना की  सूचना दे दी। पुलिस चौकी प्रभारी रवि वालियान पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए तथा शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतका के शरीर पर मिट्टी लगी हुई थी, जिससे लग रहा था कि इनकी पिटाई की गई है, मृतका का पुत्र आए दिन परिवार वालों से मारपीट करता था और मां के नाम की  जमीन को बेचना चाहता था, लेकिन मां उस जमीन को बेचना नहीं चाहती थी। मृतका के पोते आरिफ ने तहरीर दी है कि दादी की मौत असाधारण तरीके से हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed