{"_id":"5832fbed4f1c1b5701b3a24f","slug":"son-of-the-former-head-of-the-pistol-suicide-by-shooting","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान के पुत्र ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधान के पुत्र ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो जंगबहादुरगंज/बरवर।
Updated Mon, 21 Nov 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
नौकरी न मिलने से डिप्रेशन में था युवक
कोतवाली पसगवां के गांव गलरई निवासी पूर्व प्रधान बाबूराम के 28 वर्षीय पुत्र रविप्रताप वर्मा ने रविवार की शाम घर के पास बने बग्गर पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों का कहना है कि रवि प्रताप नौकरी न मिलने से करीब चार माह से अवसाद से ग्रस्त था। सूचना पर पहुंचे सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने मौके से फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव गलरई निवासी अजय प्रताप वर्मा ने बताया कि उनका छोटा भाई रवि प्रताप वर्मा पीजीटी की तैयारी लखनऊ में रहकर कर रहा था। वह नौकरी न मिलने से काफी परेशान था। उसकी पुवायां चीनी मिल में नौकरी लगवाई गई थी, लेकिन वह इस नौकरी से संतुष्ट नहीं था, इसलिए उसने ज्वाइन भी नहीं किया। नौकरी न मिलने के कारण वह करीब तीन-चार महीने से डिप्रेशन में था। रविवार की शाम रवि ने घर के पास ही स्थित बग्गर बग्गर में सिर से तमंचा सटाकर गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज पर जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ा था। पास ही में तमंचा पड़ा था। यह देख घर में चीख पुकार मच गई। तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर सीओ एलडी भारती, कोतवाल आरआर यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक के पास पड़ा तमंचा कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फील्ड यूनिट को बुलाकर घटना स्थल से फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।