फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four boys were caught while fleeing a hostel in Jharkhand and heading to Delhi.

Mirzapur News: झारखंड के हॉस्टल से भाग कर दिल्ली जा रहे चार बालक पकड़े गए

Mon, 14 Sep 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Four boys were caught while fleeing a hostel in Jharkhand and heading to Delhi.
राजगढ़। तपोवन आश्रम विद्यालय झारखंड के हॉस्टल से भाग कर चार बालक बरवाडीह चुनार पैसेंजर से दिल्ली के लिए निकले थे। लूसा स्टेशन पर कुछ यात्रियों ने उतार कर स्टेशन मास्टर को सुपुर्द कर दिया। जहां पर स्टेशन मास्टर ने बच्चों को खाना खिलाकर राजगढ़ पुलिस को सूचना दी। तपोवन आश्रम विद्यालय झारखंड के हॉस्टल से भाग कर चारों दिल्ली जा रहे थे। जब स्टेशन मास्टर संजय कुमार ने बच्चों से हॉस्टल के शिक्षक का नंबर मांगा। तो बच्चों ने हॉस्टल के वार्डन का नंबर दिया। हॉस्टल के वार्डन से बात करने पर वार्डन नीलम ने बताया कि शनिवार रात 11 बजे चार बच्चे हॉस्टल से अपना बैग लेकर भाग गए हैं। जो बरवाडीह चुनार पैसेंजर से लूसा स्टेशन पहुंच गए। चार में कक्षा तीन से छह के विद्यार्थी हैं। राजगढ़ थाना निरीक्षक बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि स्टेशन मास्टर से जानकारी मिली है। उन्हें घर भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed