{"_id":"528c4dcefbd7a7a53f164cb4bd9eebd8","slug":"soldier-killed-three-injured-in-a-road-accident-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में सैनिक की मौत तीन लोग घायल, हालत गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में सैनिक की मौत तीन लोग घायल, हालत गंभीर
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)।
Updated Wed, 27 Jan 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला-मोहम्मदी रोड पर बुधवार की देरशाम एक आल्टो कार गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इससे कार में सवार सैनिक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। टक्कर के साथ ही एक बाइक सवार पीछे से ऑल्टो में टकराकर गंभीर घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
कोतवाली क्षेत्र मोहम्मदी के ग्राम मढ़िया निवासी अवतार सिंह के 27 वर्षीय पुत्र सुखवेंदर सिंह जो सेना में जवान है इस समय असम में तैनात था अपनी शादी के लिए छुुट्टी लेकर अपने घर आया था। बताते हैं बुधवार को अपने साथियों के साथ आल्टो कार से गोला गया था वहां से शाम लगभग 7.45 बजे लौट रहा था तभी लखहा गुरुद्वारे के पास आगे जा रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। सुखवेंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार 22 वर्षीय गुरुविंदर सिंह और 27 वर्षीय चमकौर सिंह घायल हो गए। इसी दौरान बाइक से आ रहे बसखेड़ा निवासी 50 वर्षीय शिवरतन की बाइक कार से टकरा गई जिससे वह सिर में चोट आने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को सीएचसी मोहम्मदी लाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताते हैं सुखवेंदर कि सिंह सेना में जवान है शुक्रवार को उसकी शादी थी इसलिए छुट्टी लेकर घर आया था किसी काम से गोला गया था। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। क्षेत्र के तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए हैं।