फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   So wept rose Arthiyan Kheri town

अर्थियां उठीं तो रो पड़ा खीरी कस्बा

Thu, 02 Jul 2015 06:30 PM IST
खीरी टाउन (लखीमपुर खीरी)।
खीरी टाउन (लखीमपुर खीरी)। Updated Thu, 02 Jul 2015 06:30 PM IST
विज्ञापन
So wept rose Arthiyan Kheri town
अवध खनन कर ईंट भट्ठे के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में डूबकर चार बच्चों की मौत की दिल दहला देने वाली घटना से पूरा खीरी कस्बा स्तब्ध है। गुरुवार को चारों मृतक बच्चों की अर्थियां उठीं तो खीरी कस्बे के हिंदू हो या मुस्लिम सभी की आंखों से आंसू छलक पड़े। बच्चों के अंतिम संस्कार में कस्बे के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चों की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बच्चों के शवों को रामापुर रोड पर स्थित श्मशान में दफना दिया गया। इस दौरान हैरत की बात यह थी कि बच्चों के अंतिम संस्कार में कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा ने जरूर खीरी कस्बा पहुंचकर पीड़ित परिवारीजनों से मिलकर ढाढंस बंधाया। विधायक ने परिवारीजनों को शासन से आर्थिक सहायता दिलवाने की बात भी कही।
विज्ञापन


चार बच्चों की मौत पर भी संजीदा नहीं हुआ प्रशासन
खीरी टाउन। हनिया टोला मोहल्ले के चार बच्चों की गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबकर हुई मौत की घटना तमाशा बनकर रह गई है। प्रशासन इसे महज एक हादसा मान रहा है। शायद यहीं कारण है कि 24 घंटे बाद भी अधिकारी उस ईंट-भट्ठे को ट्रेस नहीं कर पाए हैं, जिसके लिए खेत में मिट्टी खोदी गई थी। प्रशासन के पास फरार खेत मालिक की भी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

बता दें कि खीरी कस्बे के हनिया टोला निवासी कंधईलाल की पुत्री रेशमा और पुत्र राकेश, डालूचंद का पुत्र संजय और घनश्याम की खेलते समय अवैध खनन कर खोदे गए गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबकर मौत हो गई थी। जिसके बाद खीरी कस्बे में कोहराम मच गया था। उस समय मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तेजी दिखाई और बच्चों के शव पानी से बाहर निकाले। प्रशासन की यह तेजी सिर्फ उसी समय तक सीमित रही। इसके बाद अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को उसके हाल पर छोड़ दिया है। चार बच्चों की मौत का जिम्मेदार कौन है, यह जानने की कोशिश नहीं की गई। खासकर घटना के 24 घंटे बाद भी खेत मालिक का न मिलना और ईंट-भट्ठे का न ट्रेस न होना कहीं न कहीं अधिकारियों की लापरवाही उजागर कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी मदद के भी हकदार नहीं
गड्ढे में भरे पानी में डूबकर चार बच्चों की मौत के बाद पीड़ित परिवार की मदद के लिए खीरी टाउन के लोग आगे आए और आपस में सहयोग कर परिवार को 80 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी पर प्रशासन की ओर से कोई मुआवजा नहीं दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि चार बच्चों की मौत बेहद दुखद घटना है, लेकिन परिवार को पारिवारिक लाभ योजना, दैवीय आपदा या कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत सरकारी मदद नहीं दी जा सकती है, क्योंकि यह हादसा किसी श्रेणी में नहीं आता है।


परिवार की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है और न ही वह कोई कार्रवाई चाह रहे हैं। फिर भी इस बात की जांच की जा रही है कि मिट्टी की खुदाई के लिए रायल्टी जमा की गई थी या नहीं। जिस तरह से बच्चों की मौत की घटना हुई, उससे परिवार को किसी मद से सरकारी मदद नहीं दी जा सकती है।
-आलोक वर्मा, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed