फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Snap stolen Integrated bike , four cases

पलक झपकते ही चोरी हो रहीं बाइक, चार मामले दर्ज

Sat, 07 Nov 2015 07:10 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 07 Nov 2015 07:10 PM IST
विज्ञापन
शहर में ऑटोलिफ्टर पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। प्रतिदिन दो से तीन बाइक चोरी हो रही हैैं। शनिवार को भी अलग-अलग स्थानों से तीन बाइक चोरी हो गई हैं। जबकि दो दिन पूर्व चोरी हुई चार बाइकों के मामले में कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मूड़ाधामू निवासी सलमान अहमद की बाइक विकास भवन परिसर में खड़ी थी, जहां से चोरों ने पार कर दी। मोहल्ला रानीगंज निवासी उस्मान अली की बाइक आर्य कन्या कॉलेज गेट के सामने से चोरी कर ली गई। जिला सीतापुर के थाना इमलिया सुल्तानपुर के गांव बेलहा निवासी श्रीकान्त मिश्रा अपनी बाइक से किसी काम के सिलसिले में कचहरी आए थे। उन्होंने बाइक परिसर में खड़ी कर दी, थोड़ी देर बाद लौटने पर बाइक नदारद मिली। उधर, कोतवाली गोला के मोहल्ला राजेंद्रनगर निवासी नदीम अहमद की बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई। पुलिस ने चारों बाइक चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed