{"_id":"c3b6a301368e66954d404c3b5e151708","slug":"slip-man-killed-by-train-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से कटकर युवक की मौत
मैलानी
Updated Sat, 12 Sep 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
मैलानी-गोंडा रेलमार्ग पर भीरा-पलिया सेक्शन में शुक्रवार रात एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जीआरपी के मुताबिक तीस वर्षीय युवक भीरा से पलिया साइड में होम सिग्नल के पास ट्रैक पर कटा मिला। सूचना पर जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी के मुताबिक घटनास्थल के पास ही एक साइकिल पड़ी मिली है, संभवत: साइकिल मृतक की ही है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन