फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sixty thousand looted at National Highway

नेशनल हाईवे पर 60 हजार लूटकर बदमाश फरार

Fri, 23 Feb 2018 12:53 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Fri, 23 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
Sixty thousand looted at National Highway
प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बृहस्पतिवार की दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक रोक ली और बाइक सवार दो भाइयों के पास से 60 हजार रुपये से भरा थैला लूटकर फरार हो गए। पीड़ित कस्बे की एसबीआई शाखा से रुपये निकालकर शाहजहांपुर जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन

कोतवाली पसगवां के ग्राम काशीपुर निवासी राहुल ने कस्बा जंगबहादुरगंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से 60 हजार रुपये निकाले और पुत्र अतुल कुमार को दे दिए। अतुल अपने चचेरे भाई अनुज कुमार के साथ शाहजहांपुर जा रहा था। दोपहर करीब तीन बजे उचौलिया चौकी के अंतर्गत हाइवे पर सोनौआ तिराहा के निकट पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने उनको रुकने का इशारा किया। जैसे ही राहुल ने बाइक धीमी की तभी मौका पाकर दूसरी बाइक पर सवार बदमाश रुपयों से भरा थैला छीनकर फरार हो गए। वारदात के बाद पीड़ित ने पसगवां पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और बदमाशों की खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। सीओ मोहम्मदी विजय आनंद, इंस्पेक्टर अमर सिंह रघुवंशी ने जेबीगंज स्थित एसबीआई की शाखा पहुंच कर पीड़ितों को सीसीटीवी फुटेज दिखाकर बदमाशों की पहचान कराने के भी प्रयास किए।  प्रभारी निरीक्षक अमरसिंह रघुवंशी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed