फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Six women and one to life imprisonment

छह महिलाओं समेत दस को उम्रकैद

Wed, 17 Aug 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 17 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Six women and one to life imprisonment
Jail
सिपाही की हत्या के सभी दोषी एक ही परिवार के
विज्ञापन

एक आरोपी की सुनवाई के दौरान हो चुकी है मौत

गश्त और दबिश के दौरान सिपाही को पीट-पीटकर मार डालने के मामले में एडीजे बाबूराम ने छह महिलाओं सहित एक ही परिवार के दस सदस्यों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सभी पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
अभियोजन का पक्ष रखते हुए एडीजीसी श्रीपाल जायसवाल ने बताया कि पसगवां थाना क्षेत्र के जंगबहादुरगंज चौकी क्षेत्र में पुलिस गश्त और दबिश के लिए 9 अक्तूबर 2003 को कांस्टेबल फूलचंद्र परचेता, कांस्टेबल रामनरेश यादव के साथ जीप चालक सिपाही माशूक बेग जा रहे थे। जैसे ही वे ग्राम सोनौरा पहुंचे तभी रघुबर और बंधा के परिवार के दर्जनों लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर मार पीट करते हुए माशूक बेग की पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन

इन लोगों ने हमला करते हुए ड्यूटी के पुलिस सिपाहियों के साथ लूटपाट की और सरकारी रायफल भी छीन ली थी। पुलिस ने हत्या, डकैती का मामला दर्ज करते हुए एक ही परिवार की छह महिलाओं सहित 12 लोगों को आरोपी बनाया था जिसमें एक आरोपी नाबालिग था। इस वारदात के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक अपराध करने का भी आरोप लगाते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने फैसला सुनाते हुए रामाधार, हरिश्चंद्र, मनीष, जयसिंह, रघुबर, राजरानी, मालती, झब्बो, सुशीला देवी उर्फ रुचि तथा गीता सिंह को दोषी पाते हुए सभी को अजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही सभी पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। मुख्य नामजद आरोपी शैलेंद्र की सुनवाई के दौरान मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed