फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Six killed in separate incidents

अलग-अलग हादसों में छह की जान गई

Tue, 16 Jun 2015 07:47 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 16 Jun 2015 07:47 PM IST
विज्ञापन
Six killed in separate incidents
सदर कोतवाली क्षेत्र में सीतापुर रोड पर जलभवन के पास हुए हादसे में 13 वर्र्षीय बालक की मौत हो गई। ईसानगर में ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार 12 वर्र्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में रामलखहा गुरुद्वारा के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार प्रधान समेत दो लोगों की मौत हो गई है। फूलबेहड़ क्षेत्र में एकयुवक की हादसे में जान चली गई।
विज्ञापन

वैन ने साइकिल को रौंदा, एक की मौत
सीतापुर रोड पर जलभवन के पास साइकिल को वैन ने टक्कर मार दी, जिसमें साइकिल सवार फरधान क्षेत्र के गांव गूमचीनी निवासी सतीश का 13 वर्षीय पुत्र अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ में बैैठा उसका ममेरा भाई 12 वर्र्षीय संजीव घायल हो गया। लोगों ने घायल बालक को जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन रास्ते में ही अनिल ने दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बाइक से भिड़ी बाइक, एक मरा
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव अगरा निवासी 26 वर्षीय प्रमोद पास के गांव दाउदपुर में लगने वाली बाजार गया था। शाम को बाइक से वह लौैट रहा था, रास्ते में बसही गांव के पास सामने से आई बाइक से टक्कर हो र्गई, जिसमें प्रमोद घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में प्रमोद ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक-बस की टक्कर से दो की मौत, दो जख्मी
मोहम्मदी। गोला रोड पर बस और बाइक की टक्कर से बाइक सवार प्रधान और एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। एक अन्य घटना में बाइक पर सवार पति-पत्नी जख्मी हो गए, जिसमें पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पड़री निवासी मुन्नालाल (26) अपनी पत्नी पिंकी देवी तथा पास के गांव पल्हनापुर निवासी बुआ शिवरानी (60) के साथ एक बाइक से मोहम्मदी आ रहे थे। तभी लखहा गुरुद्वारे के पास मोहम्मदी की ओर से बारात लेकर आ रही बस से टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार मुन्नालाल और उसकी बुआ शिवरानी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी पिंकी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने बस  को अपने कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौका पाकर फरार हो गया। मृतक मुन्नालाल अपने पीछे दो पुत्रियां शिवानी (8) और अलका देवी (5) छोड़ गया है। शिवानी गूंगी है। मृतक मुन्नालाल की पत्नी पिंकी देवी सीएचसी में आशा बहू के पद पर कार्यरत है तथा अपने काम से पति के साथ अस्पताल आ रही थी। वहीं दूसरी घटना में ओवरटेक करने से बाइक सवार गोला के मोहल्ला भवानीगंज निवासी सतीश सक्सेना और उनकी पत्नी शैल कुमारी जख्मी हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
ट्रक की टक्कर से प्रधान की मौत, दो घायल
फरधान। थाना क्षेत्र में मोहम्मदी रोड पर कैमहरा गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास मंगलवार की दोपहर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार प्रधान की मौत हो गई है। जबकि साथ में बाइक पर बैठे पिता-पुत्र घायल हो गए। हैदराबाद क्षेत्र के गांव मिर्जापुर ग्रंट के प्रधान एवं बाकरगंज निवासी 55 वर्र्षीय कृष्ण कुमार गौतम गांव के ही प्रेमचंद्र और उनके पुत्र अमन पाल के साथ दवा लेने लखीमपुर आए थे। दवा लेकर लौटते समय कैैमहरा स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें प्रधान कृष्ण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रेमचंद और उनका पुत्र अमन पाल घायल हो गया, जिसमें प्रेमचंद को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मेले से लौैट रहे बालक की मौत, दो घायल
ईसानगर। थाना क्षेत्र में दशवानगर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार तीन बच्चों को टक्कर मार दी, जिसमें एक 12 वर्षीय बालक सुभाष की मौत हो गई है। जबकि साइकिल पर बैठे दो अन्य भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धौरहरा क्षेत्र के गांव लालापुर मटेहनी निवासी रामपाल का पुत्र 12 वर्षीय सुभाष मंगलवार की सुबह जंगलिया बाबा मेला देखने गया था। उसके साथ में भाई मनीष और बहन नीलम भी गई थी। लौटते समय दशवानगर के पास ट्रक ने साइकिल को रौंद दिया, जिसमें सुभाष की मौके पर मौत हो गई। जबकि भाई मनीष और नीलम घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed