{"_id":"58b464574f1c1bdf668309f9","slug":"six-days-after-the-invoice-sent-to-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन बाद भी हत्यारोपी का नहीं भेजा चालान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह दिन बाद भी हत्यारोपी का नहीं भेजा चालान
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कटहा में बुआ-भतीजी हत्या कांड को लेकर पीड़ित परिवार दहशत में
गांव कटहा में बुआ-भतीजी हत्याकांड के एक आरोपी को पुलिस ने घटना के दिन ही हिरासत में लेने का दावा किया था। छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अब तक आरोपी का चालान नहीं भेजा हैं। इंस्पेक्टर डीसी मिश्रा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही हैं। घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं सकी हैं। आरोपियों के पकड़े न जाने से पीड़ित परिवार दहशत में हैं।
बतादें कि गांव कटहा में बीते बुधवार को रज्जन के घर में घुसे हमलावरों ने उसकी पत्नी रजनी, पुत्री फूलकेसरी, बहन आरती और सुभाषिनी पर जानलेवा हमला कर मरणासन्न स्थिति में पहुंचा दिया था। मौके पर पांच वर्षीय फूलकेसरी की मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल रज्जन, रजनी, सुभाषिनी और आरती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान आरती की भी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में सगे भाइयों अवधेश तथा सत्यप्रकाश समेत करीब आठ लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, समेत आधा दर्जन से अधिक संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था। पुलिस ने घटना की रात में ही सत्यप्रकाश को हिरासत में लेने का दावा किया था। रज्जन के भाई दिव्यांग रामकुमार का आरोप है कि पुलिस छह दिन बीत जाने के बाद भी पकड़े गए आरोपी का चालान नहीं भेज रही है और न अन्य आरोपियों को पकड़ रही हैं। रामकुमार ने बताया कि आरोपी अवधेश ने पूरे परिवार को जान से मारने की कसम खाई थी। वह अभी पकड़ा नहीं गया हैं। यदि पुलिस ने उसे नहीं पकड़ा तो वह फिर घटना को अंजाम दे सकता हैं। इस संबंध में इंस्पेक्टर डीसी मिश्रा ने बताया कि सत्यप्रकाश से पूछताछ की जा रही हैं। शीघ्र ही आरोपी अवधेश भी पुलिस हिरासत में होगा।