{"_id":"ed48fa91a4bffed952ac59674b1306f1","slug":"sitapur-crash-trains-were-late-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में दुर्घटना से घंटों लेट हुईं ट्रेनें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीतापुर में दुर्घटना से घंटों लेट हुईं ट्रेनें
मैलानी
Updated Thu, 05 Feb 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरगांव के पास रुहेलखंड एक्सप्रेस की ट्रैक्टर ट्रॉली से हुई टक्कर के कारण कई ट्रेनें लेट हुईं।
ऐशबाग से चलकर इज्जतनगर जाने वाली 15310 डॉउन रुहेलखंड एक्सप्रेस हरगांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई, जिससे ट्रेन के इंजन का काऊकैचर क्षतिग्रस्त हो गया और इंजन के पीछे लगी बोगी की कपलिंग भी टूट गई। इस घटना से रुहेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन यहां पौने चार घंटे देरी से यहां पहुंची। यहां पंहुचने के बाद रेलकर्मियों ने बोगी की खराबी को दूर किया। इस कारण ट्रेन यहां भी करीब एक घंटा खड़ी रही। रुहेलखंड एक्सप्रेस यहां से साढ़े चार घंटे लेट होकर साढ़े पांच बजे इज्जतनगर के लिए रवाना हो सकी। इस कारण ऐशबाग-मैलानी पैसेंजर, ऐशबाग-मैलानी इंटरसिटी फास्ट पैसेंजर, ऐशबाग-इज्जतनगर आगरा फोर्ट एक्सप्रेस ट्रेनें भी लेट हुईं। जिससे यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ीं।