फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sitapur border checking vehicles

सीतापुर बार्डर पर वाहनों की चेकिंग

Fri, 26 Aug 2016 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 26 Aug 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
Sitapur border checking vehicles
chek - फोटो : amar ujala
सीतापुर के पेट्रोल पंप पर हुई लूट पर पुलिस अलर्ट 
विज्ञापन

सीतापुर बार्डर पर चलाया वाहन चेकिंग का विशेष अभियान 

पड़ोसी जिले सीतापुर के मिश्रिख क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर हुई लूट की सूचना को एसपी ने गंभीरता से लिया। एसपी अखिलेश चौरसिया के आदेश पर सीतापुर बार्डर से जुड़े थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर दो पहिया वाहनों की विशेष चेकिंग की गई। 
शुक्रवार को दिन में करीब साढ़े 11 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने मिश्रिख क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप से तीन लाख रुपये लूट लिए और काले रंग की बाइक से भाग निकले। सीतापुर पुलिस से सूचना मिलने पर एसपी अखिलेश चौरसिया ने वायरलैस सेट पर संदेश प्रसारित कराया और सीतापुर बार्डर पर स्थित थानों को बैरियर लगाकर सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए। मोहम्मदी पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी ने एक वाहन को कब्जे में लेकर चालक को दबोच लिया, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। पुलिस ने कार से चोरी कर लाए गए स्पेेयर पार्ट्स व तमंचा बरामद होने का दावा किया है। उधर एसपी के आदेश पर एएसपी दीपेंद्र नाथ सिंह, सीओ सिटी एमपी सिंह, शहर कोतवाल के साथ भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और इलाहाबाद बैंक शाखा पहुंचे और वहां चेकिंग की। सुरक्षा मानकों को भी परखा। 
विज्ञापन

सिकन्द्राबाद। एसओ नीमगांव जावेद अख्तर फोर्स के साथ सिकन्द्राबाद स्थित पंजाब नेशनल बैंक पहुंचे और चेकिंग की। उन्होंने वहां मौजूद लोगों की पासबुक आदि देखीं। बेमतलब खड़े लोगों को फटकार लगाई। बैंकों के आसपास खड़े लोगों से पूछताछ की और तलाशी के बाद उन्हें जाने दिया। पुलिस ने बिना लॉक खड़ी बाइक को कब्जे में लिया। बाद में वाहन स्वामियों को बाइक को लॉक कर खड़ी करने की हिदायत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed