फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Siddheshwari ashram fire , anger

सिद्धेश्वरी आश्रम में आग, गुस्सा

Thu, 09 Jul 2015 11:49 PM IST
मैगलगंज
मैगलगंज Updated Thu, 09 Jul 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Siddheshwari ashram fire , anger
मैगलगंज के सिद्धेश्वरी देवी मंदिर में श्रीरुद्र महायज्ञ, भू पूजन कार्यक्रम के लिए निर्मित किए गए विशाल यज्ञमंडप में बुध्ावार की रात अज्ञात लोगों ने आग लगा दी गई। जानकारी पर हजारों लोगों का हुजूम मंदिर परिसर में एकत्र हो गया। आगजनी की घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बंद कर दी। राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने की रणनीति बनने लगी जिसकी भनक लगते ही प्रशासन हरकत में आ गया है। कई थानों के फोर्स समेत एसडीएम विश्राम यादव और सीओ भी मौके पर पहुंचे, जहां संतों से वार्ता कर आग लगाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। महंत ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है, जिसमें मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मैगलगंज कस्बा के मुख्य चौराहे पर स्थित सिद्धेश्वरी देवी मंदिर में पिछले 22 जून से श्रीरुद्र महायज्ञ, भू पूजन का आयोजन महंत राघवेंद्रा नंद सरस्वती जी महराज के नेतृत्व में किया जा रहा था, जिसमें विशाल यज्ञ मंडप का निर्माण कराया गया था। तहसील प्रशासन ने दो जुलाई तक के लिए कार्यक्रम की अनुमति प्रदान की थी, लेकिन क्षेत्रीय धर्मानुरागियों की प्रबल मांग को देखते हुए कार्यक्रम के आयोजक ने महायज्ञ की अवधि चतुर्मासा तक बढ़ा दी और शांति पूर्ण ढंग से मंदिर परिसर में यज्ञ कार्यक्रम चल रहा था। महंत का आरोप है कि बुधवार को दिन में कुछ लोग मंदिर परिसर में घुस आए और विवाद कर बैनर-पोस्टर फाड़ते हुए अंतरंग सभा अध्यक्ष का नाम मेन गेट पर लिखवा दिया था। इसके बाद बृहस्पतिवार की रात तीन बजे मंदिर परिसर में सभी संत-महात्मा सो रहे थे, तभी कुछ अराजकतत्वों ने मंदिर परिसर में घुसकर यज्ञ मंडप में आग लगा दी थी। इससे यज्ञ मंडप, उसमें रखी हवन सामग्री आदि लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

संत-महात्माओं ने रात में ही मुख्य चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों को घटना से अवगत कराया। सुबह होते ही जानकारी पाकर सैकड़ों लोग आक्रोशित होकर मंदिर परिसर में एकत्र हो गए और विरोध प्रकट कर बाजार बंद करा दिया। महंत राघवेंद्रानंद सरस्वती के समझाने पर भीड़ ने हाइवे जाम नहीं किया। एसडीएम मितौली विश्राम यादव, सीओ मोहम्मदी एसी श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक मैगलगंज जितेंद्र उपाध्याय, एसओ पसगवां अनिल कुमार शाही मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर जानकारी राज्यसभा सदस्य जुगुल किशोर एवं भाजपा नेता उमाशंकर मिश्रा मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशासन पर आरोपियों की मदद करने का आरोप लगाकर शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी किए जाने की मांग की हैै। उन्होंने कहा है कि इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच चल रही है, जो भी आरोपी सामने आएगा उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed